National

MP News : बुवाई में रोड़े अटका रही खाद की किल्लत, निजी काउंटर में लूटने के लिए मजबूर हुए किसान

रीवा : धान की फसल की कटाई होने के बाद अब किसान गेहूं और चने की फसल लेने की तैयारी शुरू कर चुके हैं, खेतों की जुताई करने के बाद गेहूं की बुवाई का समय आया है

लेकिन वुबाई के समय खाद की पर्याप्त उपलब्धता न हो पाने के कारण किसान निजी काउंटर से मंहगी दरों पर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं

बताया जा रहा है कि किसान शहरी क्षेत्र के गोदाम सहित समितियों में कतारें लगाकर खड़े रहते हैं किंतु जिम्मेदार रैक न आने का बहाना बताकर किसानों को चलता कर रहे हैं

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि जिले कि तमाम समितियों सहित गोदाम में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया के स्टॉक मौजूद है

कुछ समितियां की जानकारी मिली है जहां खाद की कमी बताई गई है, शीघ्र ऐसे समितियां में आगामी दिनों में आने वाले रैक से खाद की आपूर्ति कर किसानों के संकट को दूर किया जाएगा

Related Articles

Back to top button