National

MP : एमपी में धीमी होने लगी मॉनसून की रफ्तार…छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में अब मॉनसून एटिविटी कम होने वाली है क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के अधिकतम जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. ऐसे में झमाझम बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हुई लोगों की जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौटेगी. हालांकि, मंगलवार को कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ की बात करें तो आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम- 

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक आज रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने इस भी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!