National

MP : फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून…इन संभागों के लिए जारी किया गया अलर्ट

मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लग गया है। लेकिन नया सिस्टम बनने के बाद एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। एमपी मौसम विभाग की माने तो 18 अगस्त के बाद जमकर बदरा बरसेंगे। बता दें 16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे रीवा, शहडोल, मंडला समेत पूर्वी हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम

वही गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के मौसम में बदलाव दिखाई देगा, वही लोकल सिस्टम की वजह से भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है। 15 अगस्त से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इतना ही नहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदबांदी हो सकती है, वही जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!