ChhattisgarhRaipur

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा चुनाव समिति कल महापौर प्रत्याशियों पर लगाएगी मुहर, प्रदेश कार्यालय में होगी बड़ी बैठक

Related Articles

रायपुर। निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों बड़ी पार्टियां अब प्रत्याशियों के चयन को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल यानी शुक्रवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे.

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल होने वाली बैठक में महापौर प्रत्याशियों पर चर्चा कर पार्टी फैसला करेगी. प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया संभागीय समिति और प्रदेश समिति के अनुमोदन के बाद होगी. प्रत्याशियों पर भाजपा चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी. अटकलें है कि 25 जनवरी तक नगर पालिका और पंचायत अध्यक्षों के प्रत्याशी का ऐलान हो सकता है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!