BilaspurChhattisgarh

अनियंत्रित ट्रेलर रात को घर में जा घुसा, हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की जान चली गई, 4 लोग घायल

Related Articles

बिलासपुर। रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में भीषण हादसा हुआ. जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर बीती देर रात घर में जा घुसा. इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर जा रहा ट्रेलर लिम्हा गांव होकर गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह सीधे एक घर में जा घुसा. हादसे के दौरान घर में परिवार मौजूद था. घर में अनियंत्रित ट्रेलर घुसने से चार वर्षीय मासूम सौम्या की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

आरोप है कि ट्रेलर का चालाक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क का इस्तमाल कर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया. रतनपुर पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!