National

लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट का MURDER, भाजपा नेता का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

उत्तराखंड। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई है। उसे पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का दे दिया गया था। 19 साल की अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी। सोशल मीडिया पर गुमशुदा के पक्ष में कैंपेन चल रहा था। हालांकि, अभी तक युवती का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही हैं।

अंकिता के हत्या के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। वे लोग रिसेप्शनिस्ट को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे, लेकिन रिसेप्शनिस्ट इससे इन्कार कर रही थी, इसलिए उन लोगों ने उसकी हत्या कर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था। पुलिस रिसेप्शनिस्ट की तलाश कर रही है।

यमकेश्वर विधानसभा के कौड़िया गांव स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट युवती अंकिता भंडारी (19) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में 18 सितंबर की देर शाम लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी का खुलासा शुक्रवार को लक्ष्मण झूला थाने में एडीशनल एसपी शेखर सुयाल ने किया। उन्होंने बताया कि वनन्तरा रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित ने मिलकर अंकिता भंडारी की हत्या कर उसकी बॉडी को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही के आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंकिता भण्डारी की बॉडी की तलाश की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!