National

नाम हुआ तय ये होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

 शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। यहां 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। अब कांग्रेस आलाकमान वहां मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद में जुट गया है। हालांकि सीएम पद के कई दावेदार होने के कारण वहां दुविधा की स्थिति बनती दिख रही है।

सीएम बनेंगे सुखविंदर सिंह

 कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में हैं, लेकिन इस पद के लिए प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन सूत्रो का कहना है कि सुखविंदर सिंह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।

5वीं बार विधायक चुने गए हैं सुक्खू

 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं। वह हिमाचल में रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 मतों के अंतर से हराया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने एक बयान में कहा कि, हम सब उनकी (हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह) विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सभी लोगों के बीच सद्भाव बनाकर आगे बढ़ रही है। हम सभी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!