Chhattisgarh

SP के सामने पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

 नारायणपुर :  बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से एक कुख्यात नक्सली कमांडर राजूराम मण्डावी ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली के ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सली ने SP पुष्कर शर्मा के सामने आत्मसमर्पण किया।

Related Articles

बता दें कि ये कुख्यात नक्सली 14 सालों से कुतुल एरिया कमेटी में काम कर रहा था। दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हुए सुरक्षा बलों पर कई हमलों में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!