Bijapur

विधायक मंडावी पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा – पुलिस जवानों का काफिला समझकर की थी फायरिंग

बीजापुर : विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमले को लेकर नक्सलियों ने पर्चा जारी किया। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के प्रवक्ता मोहन ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने कहा कि उनके निशाने पर कोई राजनेता नहीं था। पुलिस जवानों का काफिला समझकर फायरिंग की गई थी।

Related Articles

नक्सली नेता ने कहा कि टीसीओसी के तहत हमला किया गया था पर उनके निशाने पर कोई राजनेता नही था। नक्सली नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीसीओसी जनवरी माह से चल रहा है। इस दौरान जवानों ने कई फर्जी गिरफ्तारी और फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम दिया है। इसी के खिलाफ हमले को अंजाम दिया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला कर दिया था। नक्सलियों ने पद्देड़ के पास विधायक विक्रम मंडावी (MLA Vikram Mandavi) के काफिले पर फायरिंग की। इस घटना में विधायक और उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बचे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!