National

नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, लुसाने डायमंड लीग खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग 2022 जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 89.08 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीती है।

हाल ही में नीरज ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। अंजू बॉबी जॉर्ज (2003) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट बने। फाइनल में नीरज ने 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंका था और रजत पदक अपने नाम किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!