छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती, 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
- Télécharger 1xBet APK iPhone : ce qu’il faut savoirOctober 25, 2026
- OnlyFans Free Viewer Site Guide 2024: Features, Risks & Safe SetupOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Pages: Security and Reliability OverviewOctober 25, 2026
- Best OnlyFans Content: What to KnowOctober 25, 2026
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन नियुक्तियों से शासकीय अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।
नियुक्त डॉक्टरों की सूची व तैनाती स्थान:
डॉ. पियुष देवांगन एवं डॉ. विवेक सिंह – जिला अस्पताल, बालोद
डॉ. अर्पित यादव – जिला अस्पताल, कबीरधाम
डॉ. शशिकांत कुमार – जिला अस्पताल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
डॉ. संजय कुमार अग्रवाल – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली, महासमुंद
डॉ. घनश्याम गंगवानी व डॉ. प्रियंका जोशी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरगांव, मुंगेली
NHM के तहत नियुक्तियों का आंकड़ा (जनवरी 2024 – अप्रैल 2025):
88 विशेषज्ञ चिकित्सक
432 चिकित्सा अधिकारी
344 स्टाफ नर्स
87 एएनएम
75 लैब टेक्नीशियन
279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
878 अन्य पद
इस व्यापक भर्ती प्रक्रिया ने प्रदेश के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं को मजबूती दी है, जिससे नागरिकों को समय पर और प्रभावी इलाज मिल रहा है।
सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उनके गांव-शहर में ही उपलब्ध हो, और इस दिशा में यह नियुक्तियाँ नीति आधारित सुशासन का प्रतीक बन रही हैं।