National

NIA ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, दो साल से था अलकायदा के संपर्क में

कर्नाटक। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट के जरिए वह पिछले दो साल से अलकायदा के संपर्क में था। मामले में एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध आतंकी आरिफ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक कंपनी में काम करता है। सूत्रों के अनुसार, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों से जुड़ा था। हालांकि, अभी तक किसी घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने वाला था। यहां जाकर वह आतंकी संगठन IKP से जुड़ने की तैयारी में था। हालांकि, इससे पहले ही NIA ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!