National

चुनावी रैली को संबोधितकरते हुए बेहोश हुए नितिन गडकरी, X पर पोस्ट कर बताया कैसी है तबीयत

महाराष्ट्र के यवतमाल में चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) बेहोश हो गए। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया और मंच पर गिर गए। मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों की नगरानी में नितिन गडकरी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि शुगर लेवल कम होने की वजह से गडकरी को चक्कर आया था। उन्हें तुरंत पानी पिलाकर पेड़ा खिलाया गया था।

दरअसल, यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे। प्रचार के दौरान ही उनकी तबीतय खराब हो गई। वो भाषण दे रहे थे तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो मंच पर गिर गए। नितिन गडकरी के गिरते ही मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद लोग और उनके सुरक्षाकर्मी नितिन गडकरी को उठा रहे हैं।

हालांकि कुछ देर बाद नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी जानकारी दी। गडकरी ने लिखा कि- पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!