National

अब ऑनलाइन खरीदें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजट में देगी 121 Km का रेंज

Ampere Magnus EX: देश में हर रोज न इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। लोगों के बीच भी इसकी मांग काफी बढ़ी है। कई बड़ी कंपनियां ऑफलाइन स्टोर्स खोल इसके जरिए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेच रही है।

ऐसे में एंपियर इलेक्ट्रिक ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Magnus EX को बेचना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 121 किलोमीटर तक चल सकती है। Ampere Magnus EX की कीमत को भी कंपनी ने भारत के आम नागरिकों को देखकर ही रखा है।

कंपनी ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि भारत के 4 शहरों में लोग इसे फ्लिपकार्ट पर आर्डर कर सकते हैं। Ampere Magnus EX के बाद अब कंपनी अपनी सभी मॉडल्स को ई-कॉमर्स के जरिए बेचने का प्लान बना रही है। इस स्कूटर में मैटेलिक रेड, ग्रेफाइट ब्लैक, गैलेक्टिक ग्रे, ग्लेशियल व्हाइट और ओसियन ब्लू जैसे 5 कलर ऑप्शंस मिलते हैं इसकी कीमत ₹77284 (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।

Ampere Magnus EX की रेंज

कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 121 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह आपको रेंज के साथ साथ अच्छी परफॉर्मेंस भी देती है। इसका टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटे का है और इसमें दो मोड मिलते है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें व्हीकल फाइंडर, कीलेस एंट्री, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम, बेहतरीन कंफर्ट, 450mm का लेगरूम स्पेस के साथ एलइडी हेडलैंप, बड़ा बूट स्पेस और बूट लाइट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इस स्कूटर में आपके कंफर्ट का खूब ख्याल रखा गया है। इसे आप आराम से मजे लेकर चला सकते है।

यह पहली बार हो रहा है जब किसी ई-कॉमर्स साइट के जरिए इलेक्ट्रिक इसकी स्कूटर को बेचा जा रहा है। अगर यह एक्सपेरिमेंट सक्सेसफुल होता है तो आगे हम ऐसी कई इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन बिकते हुए देख सकते हैं। जहां तक बात है एंपियर मैगनस की तो यह एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

इसके लुक को प्रीमियम रखा गया है। इसके साथ इसकी कीमत और रेंज लोगों को काफी पसंद आने वाली है। अब देखना होगा कि फ्लिपकार्ट के जरिए इसकी बिक्री कितनी हो पाती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!