अब नहीं होगा घरों में चोरी होने का डर जब इतने सस्ते में लगवा सकते हैं कैमरे

नई दिल्ली-आए दिन इंटरनेट अखबारों और टीवी चैनल पर हम चोरी के खबर सुनते रहते हैं और हर कोई अपने घर की सेफ्टी को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपके घर की सेफ्टी को लेकर चिंता को एकदम दूर कर देगा और आप सुकून की नींद सो सकते हैं।
यह स्पेशल प्रोडक्ट एलईडी बल्ब है, जो आपके घर की निगरानी करेगा आप यह सोच रहे होंगे कि एलईडी बल्ब कैसे हमारे घर की रखवाली करेगा। दरअसल इस एलईडी बल्ब में आपके घर की रोशनी ही नहीं होगी बल्कि इसके साथ ही इस में जासूसी कैमरा फिट है। जो क्लियरवीजन के साथ सब कुछ रिकॉर्ड कर सकता है।
आपको बता दें कि स्पाई कैमरे से जासूसी करना नई बात नहीं है। लेकिन यह टेक्नोलॉजी नहीं है जिससे आप नए अंदाज से अपने घर की जासूसी कर सकते हैं। अब बल्ब में भी स्पाई कैमरा फिट किया गया है। जिससे यूजर की नजर कैमरे में पढ़ते ही सारी एक्टिविटी रिकॉर्ड हो जाती है और इस बल्ब बनाने वाले कंपनी ने यह दावा किया है कि यह क्रिस्टल क्लियर लाइव वीडियो भी दिखाता है। इससे आप कहीं से भी घर पर नजर कर सकते हैं।
यह कैमरा 2.4 जी वाईफाई को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही आप स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से इसे एक्सेस कर सकते हैं।
इसलिए मोबाइल डाटा या वाईफाई के एक्सेस कि इसके लिए जरूरत पड़ेगी यह बल्ब ऑटोमेटेकली चारों तरफ घूमकर ऑब्जेक्ट को ट्रैक करता है साथ ही इसमें built-in माइक्रोफिन स्पीकर भी दिया गया है। जिससे आप फोन के माध्यम से इसे रैगुलेट कर सकते हैं और यह कैमरे के पास आवाज को भी सुन सकता है। एलईडी बल्ब को पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।









