National

बिल्डिंग से गिरकर नर्स की मौत, लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने लिया हिरासत में

महाराष्ट्र। मुंबई में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। यहां बुधवार की सुबह बसेरा बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से एक महिला नीचे गिर गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को उठाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार मामला मुंबई के पॉश इलाके जुहू का है। मृतका की उम्र 35 साल थी और पेशे से वह नर्स थी। उसका पति के साथ तलाक हो चुका था। उसका एक बेटा भी है। तलाक के बाद वह एक पुलिसकर्मी के साथ रिलेशन में आई। पुलिसकर्मी शादीशुदा है। बावजूद इसके महिला उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। आज अचानक इमारत से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला खुद नीचे गिरी या उसे धक्का देकर मारा गया है। महिला के हाथ में भी चोट के निशान है। लिव-इन पार्टनर का कहना है कि वह खुद बिल्डिंग से कूदी है। उसने बिल्डिंग से कूदने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी थी। लिव-इन पार्टनर ने कहा कि उसने महिला को बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण पता लग सकेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!