International

नर्सिंग असिस्टेंट ने नाबालिग सहकर्मी से साथ किया अनैतिक कृत्य

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के परासिया रोड में स्थित विवांता अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत एक युवक ने अस्पताल में ही कार्यरत एक नाबालिग सहकर्मी के साथ अनैतिक कृत्य किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एक नर्सिंग असिस्टेंट ने अपने नाबालिग सहकर्मी से अनैतिक कृत्य किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की थी, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसके गांव भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

देहात थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परासिया रोड स्थित विवांता अस्पताल में काम करता है। चार दिन पहले अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग असिस्टेंट वरुड़ अमरावती निवासी (27 वर्षीय) रोहित धोटे ने उसे मालिश कराने के बहाने घर चलने की बात कही, जिस पर नाबालिग उसके साथ चला गया।

आरोपी रोहित उसे अंबेडकर नगर के किराए के घर में ले गया और यहां उसके साथ जबरन अनैतिक कृत्य करने की कोशिश की। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की थी, जिस पर पुलिस ने रोहित धोटे के खिलाफ धारा 377 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!