ChhattisgarhRaipur

RAIPUR NEWS : एक्सिस बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड पुलिस गिरफ्त से दूर, फरार NGO संचालिका गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सबसे बड़े एक्सिस बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस घोटाले में शामिल फरार महिला NGO संचालिका दीपा वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक्सिस बैंक में 16.40 करोड़ से ज्यादा के हुए घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई अन्य राज्यो में छापामार कार्रवाई की, पर फिर भी रायपुर पुलिस की टीम के हाथ खाली हैं। इस घोटाले में एक्सिस बैंक मैनेजर समेत 8 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों से भी पूछताछ कर ली है। मुजगहन थाना पुलिस मामला की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!