पति-पत्नी मिलकर खुलवाएं ये अकाउंट, मिलेंगे 1.2 लाख रूपये

नई दिल्ली: अगर आप भी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। हर व्यक्ति चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसके परिवार में आर्थिक तंगी ना आए और उसे किसी भी चीज के लिए किसी के आगे मोहताज ना होना पड़े। इन्हीं सब सवालों से मुक्त होने के लिए केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजन की शुरुआत की है. अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में अरुण जेटली द्वारा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य असंगठित परिवारों को मजबूत आर्थिक सहायता पहुंचाना है जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का लाभ 18 साल से ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिकों उठा सकता है।
योजना के लाभ
-अटल पेंशन योजना के तहत व्यक्ति को न्यूनतम 1000 और अधिकतम 5000 रूपये की पेंशन प्रतिमाह प्राप्त होती है। इसमें निवेश करने के लिए पति और पत्नी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
-इस योजना का लाभ केवल वो व्यक्ति ले सकता है जो टैक्स नहीं भरता। यदि पति-पत्नी मिलकर इस योजना में अकाउंट खुलवाते हैं तो वह प्रतिमाह 10000 रूपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसी करें अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन
-आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए।
-इसके बाद पेंशन योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे ध्यानपूर्वक भरें।









