ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में पांच साल से लगे ग्रहण को हटाने का मौका – जे पी नड्डा

0 नड्डा ने रायपुर में सुनी मोदी के मन की बात, डोंगरगढ़ में की आमसभा

रायपुर/डोंगरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राजधानी रायपुर ग्रामीण सीट के अम्लीडीह पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। नड्डा के साथ सांसद सुनील सोनी, बृजमोहन अग्रवाल , भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू, अजय जामवाल, सिद्धार्थ नाथ सिंह, जयंती पटेल सुभाष तिवारी, डॉ.विजय शंकर मिश्रा सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

इस कार्यक्रम के बाद नड्डा ने डोंगरगढ़ के ठेलकाडीह में आयोजित विजय संकल्प महारैली में कहा कि कांग्रेस जनता के बारे में नहीं सोचती है। वह केवल अपने बारे में और संगठन के बारे में सोचती है। यहां आयोजित सभा में प्रदेश सरकार पर तीखे वार करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। छत्तीसगढ़ में पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। अब ग्रहण को हटाने का मौका आ गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच साल से ग्रहण लगा हुआ है। ग्रहण को हटाने की जरूरत है। कांग्रेस ने पांच साल में केवल भ्रष्टाचार किया है। नड्डा ने शराब घोटाले, डीएमएफ घोटाले आदि का जिक्र कर भूपेश सरकार पर आरोप लगाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी एक भी ईंट विकास का नहीं गिना सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हर विकास की ईंट पर अपना नाम दर्ज करवा सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार खुद का विकास करती है, और भाजपा जनता का विकास करती है। नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, और कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। भूपेश ने 12 लाख से ज्यादा पीएम आवास नहीं बनने दिए।

उन्होंने कहा कि गरीबों के मकान को बनने से रोक दिया। इसलिए ऐसी सरकार को घर बिठाने की जरूरत है। केन्द्र सरकार ने उज्जवला योजना का जिक्र किया और कहा कि 4 मुफ्त सिलेंडर दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने नल-जल योजना का लाभ दिलाया है। नड्डा ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया।

इस सभा में भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने कहा कि आपने मेरा 2003 का कार्यकाल देखा है। रमन सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। सड़क, बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें सेवा का मौका दिया है। डोंगरगढ़ विधानसभा में जिसका विधायक रहता है उसी पार्टी की सरकार बनती है। सभा को सांसद संतोष पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!