ChhattisgarhRaipur

आदेश जारी : वन विभाग के 3 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायपुर। वन विभाग में पदस्थ भारतीय वन सेवा संवर्ग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को राज्य सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति किया है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अवर सचिव आरके चंचलानी द्वारा जारी आदेश में 1989 बैच के तपेश कुमार झा, संजय कुमार ओझा और 1990 बैच के अनिल कुमार राय के नाम शामिल हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!