Chhattisgarh

पंचांग : सोमवार को शक्ति की उपासना का महायोग! जानें आज का शुभ मुहूर्त और किस समय पूजा करने से बचेगा राहुकाल का साया

पंचांग : आज 12 जनवरी, 2026 सोमवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.

12 जनवरी का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : माघ
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  • दिन : सोमवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  • योग : धृति
  • नक्षत्र : स्वाति
  • करण : गर
  • चंद्र राशि : तुला
  • सूर्य राशि : धनु
  • सूर्योदय : सुबह 07:16 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 05:42 बजे
  • चंद्रोदय : देर रात 2.33 बजे (13 जनवरी)
  • चंद्रास्त : दोपहर 12.35 बजे
  • राहुकाल : 08:34 से 09:53
  • यमगंड : 11:11 से 12:29

अस्थायी प्रकृति के कार्यों के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र तुला राशि में 6:40 से 20:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक ग्रह राहु और देवता वायु हैं. यह अस्थायी प्रकृति का नक्षत्र है, लेकिन यात्रा करने, नया वाहन प्राप्त करने, बागवानी करने, जुलूसों में जाने, खरीदारी करने, दोस्तों से मिलने और अस्थायी प्रकृति की किसी भी चीज के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 08:34 से 09:53 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!