National

पंचांग: आज यम देवता और मां दुर्गा की कृपा का दिन, शुभ कार्यों की करें शुरुआत

 आज 15 अक्टूबर, 2025 बुधवार, के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.

15 अक्टूबर का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : कार्तिक
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  6. योग : साध्य
  7. नक्षत्र : पुष्य
  8. करण : गर
  9. चंद्र राशि : कर्क
  10. सूर्य राशि : कन्या
  11. सूर्योदय : सुबह 06:36 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 06:14 बजे
  13. चंद्रोदय : देर रात 01.28 बजे (16 अक्टूबर)
  14. चंद्रास्त : दोपहर 02.33 बजे
  15. राहुकाल : 12:25 से 13:52
  16. यमगंड : 08:03 से 09:30

उद्योग और यात्रा शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रंगे. यह नक्षत्र कर्क राशि में 3:20 से 16:40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. किसी भी शुभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:25 से 13:52 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!