InternationalNational

योग दिवस पर देशभर में लोगों ने किया योगा…देश के कई राजनेता भी आए नजर

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर आज विशेष रूप से योग का आयोजन किया जा रहा है। वैसे तो हर दिन ही लोग योग करते है। लेकिन आज का दिन इसके लिए विशेष है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन से ही इसका नेतृत्व करेंगे। 

इस मौके पर आज कई बड़े राजनेताओं, बड़ी हस्तियों ने योग किया। आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी योग किया है। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर नोएडा के इंडोर स्टेडियम में योगा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर आयोजित योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने हिस्सा लिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!