National

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आलीशान डिजाइन को देखकर चौंक गए लोग, रेल मंत्रालय ने साझा की तस्वीरें

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए फोटो पर लोगों ने भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी है और इसे कुछ घंटों के भीतर 26 हजार से से अधिक लाइक्स मिल गए।

मंत्रालय के ट्वीट में लिखा है, “एक नए युग को चिह्नित करना: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं। जिसमें भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं। इमारतों पर कांच का पर्याप्त उपयोग देखा जा सकता है, और स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है।”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!