National

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा…अब मिलेगा इस भाव पर

पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर करीब 1 रुपए वैट बढ़ा दिया है। रात 12 बजे से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। सरकार के इस फैसले की भनक किसी को नहीं लगी। सूत्रों के मुताबिक कल मानसा में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी दी गई। हालांकि सरकार या सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

पेट्रोल वैट दर में करीब 1.8% की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे महंगा हुआ है। जबकि डीजल वैट दर में 1.13% बढ़ोतरी होने से यह 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इस भाव पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

इस दर में 10% सरचार्ज भी शामिल है। इससे मोहाली में जहां प्रति लीटर पेट्रोल पहले 98.3 रुपए मिलता था, अब वह बढ़कर 98.95 रुपए हो गया है। जबकि 88.35 रुपए में मिलने वाले प्रति लीटर डीजल की कीमत 89.25 रुपए हो गई है।
गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट के दाम घटाए थे। इसके बाद पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 10 रुपए और डीजल के दाम प्रति लीटर 5 रुपए कम हुए थे। उस दौरान डीजल पर 9.92 प्रतिशत और पेट्रोल पर 13.77 प्रतिशत वैट किया गया था। तत्कालीन CM चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया था कि बीते 70 साल में पंजाब में पेट्रोल-डीजल का दाम इतना कम कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि कभी भी एक साथ 10 रुपए कम नहीं हुए थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!