National

Petrol-Diesel Price: जानिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव…27 दिसंबर की सुबह-सुबह मिल गई राहत?

Petrol-Diesel Price: 27 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. 27 दिसंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर कोई राहत नहीं दी गई है. 27 दिसंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि मार्च में तेल कंपनियों की ओर से तेल की कीमतों को घटाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी गई थी. लेकिन बहुत लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं घटाया गया है और वो जस की तस हैं. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव की जानकारी ले सकते हैं.

एक बार फिर स्थिर रहे भाव

आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित नहीं किया गया है. आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं लेकिन संशोधन नहीं हुआ है. आखिरी बार तेल कंपनियों की ओर से मार्च 2024 में तेल की कीमतों में संशोधन किया गया था. सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान लेते हैं.

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये  94.72 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 87.62 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.94 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

दूसरे शहरों का हाल

बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

रोज सुबह अपडेट होती हैं कीमत

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!