Chhattisgarh

14 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

कोण्डागांव: राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव द्वारा 24 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज भवन में 14 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

इस कैंप में स्काई ऑटोमोबाईल द्वारा 14 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसमें 12वीं कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को सेल्स एक्जीक्यूटिव के 12 पदों एवं ऑफिस बॉय के 01 एवं बैक ऑफिस महिला पद हेतु 01 पद पर भर्ती की जायेगी। इस कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक युवा 24 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सायं 3.00 बजे तक लाईवलीहुड कॉलेज में आकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोण्डागांव में सम्पर्क कर सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!