ChhattisgarhRaipur

ऑल इंडिया ओपन कराते चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, जीते 5 गोल्ड समेत 8 मेडल

रायपुर। तीन दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराते चैम्पियनशिप बनारस भारत ट्रॉफी एवम् वीरांगना -2 के नाम से बनारस में आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता मे कोच हर्षा साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था एवं छत्तीसगढ़ के लिए सबसे पहला गोल्ड मेडल हर्षित देवांगन ने हासिल किया।

प्रतिमा कुमार ने भी महिला वर्ग काता में प्रथम स्थान प्राप्त किया कराटे के दूसरे इवेंट कुमिते (फाइट ) में
माही किशन साहू -ब्रोंज मेडल
ओमकार जलछत्री – गोल्ड मेडल
हर्षित देवांगन – सिल्वर मेडल
शेख नायब रहमान – gold मेडल
अनुज छेदिया-गोल्ड मेडल प्रतिमा कुमार- ब्रोंज मेडल

कोच हर्षा साहू ने बताया कि बच्चों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन रहा कराते इंडिया ऑरगनाइज़ेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा जी के हाँथो मेडल प्रदान किया गया। सभी बच्चों को छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय तिवारी सर एवं बी बरमैया नायडू द्वारा शुभकामना दी गई और आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए गए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!