ChhattisgarhRaipur

अगले दो दिन में बदलेगा छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज, 27 और 28 दिसंबर को बारिश की संभावना,4 दिन बाद फिर से बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नही होगा. इसके बाद ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात, ओले और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. बादलों ने 6 डिग्री तक रात का पारा बढ़ाया है, जिससे ठंड में कमी आई है. अगले दो दिनों तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है. सर्वाधिक ज्यादा तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री और सबसे कम कम तापमान 11.0 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर के लोहडीगुड़ा, बस्तर में 4 सेमी., भानपुरी, बकावंड, तोकपाल में 3 सेमी., जगदलपुर, बड़े बचेली, दरभा, बीजापुर सहित कई क्षेत्रों में एक से दो सेमी. तक बारिश हुई है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र 25 दिसंबर, 2024 को 14:30 बजे उसी क्षेत्र में बना रहा. अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है. पंजाब और आस-पास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!