National

जापानी पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा दौरे पर हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर पीएम मोदी हिरोशिमा गए हैं। उन्होंने G-7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का मौका देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने ने कहा कि हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। जी-7 समिट की इस यात्रा में उन्हें सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला है। आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!