National

PM मोदी आज ‘रोजगार मेला’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित , 1,250 को मिलेगा नियुक्ति पत्र

पीएम नरेंद्र मोदी( PM modi) आज पणजी में रोजगार मेला को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मेले में 1250 बेरोजगारों को राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया, उनकी नियुक्तियां विभिन्न विभागों में होनी हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार ( Wednesday)को रोजगार मेले में विभिन्न विभागों में पदों के लिए 1,250 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। सावंत ने बताया कि रोजगार मेले के तहत पुलिस विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, योजना एवं सांख्यिकी और कृषि विभागों में भर्ती ।

रोजगार मेला समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 10 बजे पणजी के पास डोना पाउला में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होने वाले रोजगार मेला समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित करेंगे। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी( officer) ने बताया कि मोदी करीब 20 मिनट तक सभा को संबोधित करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!