National

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की धुआंधार रैली, बंगाल में गर्चेंगे गृह मंत्री शाह और नड्डा

नई दिल्ली। देश में पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है अब दो चरणों के लिए मतदान बाकी है छठे चरण के लिए भाजपा नेता धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हैं इसी कड़ी में आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में रहेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी का आज का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती और श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.45 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर व डुमरियागंज लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.40 बजे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। बस्ती और श्रावस्ती दोनों ही सीटों पर 25 मई में वोट पड़ने हैं। 

अमित शाह का ऐसा होगा कार्यक्रम

अमित शाह सुबह 11 बजे कांथी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इशके बाद दोपहर 12.30 बजे शाह घाटाल लोकत्रा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 2.30 बजे पुरुलिया के सांथली बिरसा चौक ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम चार बजे बांकुरा में एक रोड शो करेंगे। उम्मीद है कि हजारों लोग इसमें शामिल होंगे।

जेपी नड्डा का कार्यक्रम

शाह के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज बंगाल के दौरे पर रहेंगे। आज यहां उनके तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। नड्डा सबसे पहले दोपहर 12.50 बजे नॉर्थ 24 परगना के सीलमपुर मेलार मठ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे वे कोलकाता के सत्यनारायण पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। अंत में शाम चार बजे नड्डा कोलकाता के हुगली जूट मिल कॉलोनी ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button