National

PMKMY: 12 करोड़ किसानों की लगी लॉटरी, अब हर महीना अकाउंट में आएंगे इतने हजार रुपये

नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए अब एक धाकड़ स्कीम शुरू कर दी है, जिससे करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। इस स्कीम से सरकार किसानों को हर महीना पेंशन के तौर पर 3,000 रुपये की राशि देगी, जिसका आप आसानी से फायदा उठा सकते हैं।

शुरू की जाने वाली स्कीम का नाम पीएम किसान मानधन योजना है, जिसका लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। अगर आप तय की गई सभी शर्तों का पालन करते हैं तो फायदा लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी उम्र 60 साल होना जरूरी है।

  • जानिए पेंशन का लाभ लेने के लिए जरूरी शर्तें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, लाभार्थियों को अब तक 11 किस्त अकाउंट में पहुंच चुकी है। अगर इस वित्त वर्ष की बात करें तो अगस्त-नवंबर की किस्त अब तक 10,33,65,662 किसानों के खाते में आ चुकी हैं। वहीं अप्रैल-जुलाई की किस्त के रूप में करीब 12 करोड़ लोगों को इस किस्त का लाभ देखने को मिला था। इस योजना के तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये पेंशन की मिलती रहेगी। इस हिसाब से हर साल खाते में 36,000 रुपये आएंगे।

  • जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC ) में जाएं अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी नहीं हैं, तो अपने सभी दस्तावेज़ों को यहां देना होगा और ग्राम स्तर उद्यमी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा।

फिर वह आधार कार्ड को आपके आवेदन पत्र से जोड़ेगा और व्यक्तिगत व बैंक विवरण भरेगा।

इसके बाद सब्सक्रइबर की आयु के अनुसार देय मासिक अंशदान की ऑटो गणना की जाएगी।

नामांकन सह ऑटो डेबिट जनादेश प्रपत्र प्रिंट किया जाएगा और यहां आपको हस्ताक्षर करना पड़ेगा।

किसान पेंशन खाता संख्या के साथ किसान कार्ड मिल जाएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!