National

BREAKING : लखीमपुर खीरी हत्या कांड में 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश  :   लखीमुपुर खीरी हत्या कांड में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते दिन बुधवार को दो दलित बहनों का रेप और मर्डर का केस सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हत्या और रेप में 6 आरोपी शामिल थे जिनमें एक हिंदू बांकी के आरोपी मुस्लिम थे। दलित बहनो की मां का आरोप है कि आरोपियों ने बाइक में बैठा कर कर जबरदस्ती उनकी लड़कियों को ले गए, जब लड़कियों को उतारने जा ही रही थी। तो एक आरोपी ने पेट मे लात मार कर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद दलित बहनों का शव पेड़ पर लटका मिला।

घटना का जायजा लेने के बाद बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें  बताया कि, दोनों दलित बहनों के के साथ जबरदस्ती रेप कर के उनकी हत्या की गई है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक आरोपी को एंनकाउंटर  के दौरान गोली भी लगी है। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से हत्या को खुदखुशी बनानें का प्रयास किया था।

दोनो दलित बहनों की हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया है। जिस पर दोनो दलित बहनों के पिता का आरोप है कि, बिना पंचनामा और परमिशन के शव को भेजा गया है। उनको कम से कम घर के गार्जियन की पर्मिशन लेनी चाहिए। वारदात के वक्त पिता घर पर नहीं थे। बेटियों के शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया,”मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।

आईजी ने संभाला मोर्चा

दलित बहनों की हत्या और रेप की घटना से गुस्साए गांव वालो ने रोड को जाम करने का निर्णय लेकर जाने लगे थे। जिसके बाद लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने गांव वालो को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ, बल्की एसपी के साथ झड़प भी हो गई। जिसके तुरंत बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने मोर्चा संभाला, आईजी लक्ष्मी सिंह रात भर कैंपिग कर गांव वालो के साथ रही। जिसके बाद आज सुबह तीन डॉक्टर को अपॉंट कर पोस्टमार्टम के लिए बुलाया है।

इसने कराई थी आरोपियों की से दोस्ती 

 गिरफ्तार किए गए आरोपियों में  छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीर्जुहमान में से  एनकाउंटर के दौरान जुनैद को गोली लगी है। जिनमें छोटू ने बाकी युवकों से लड़कियों की दोस्ती कराई थी। पुलिस के जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां पर परिजन मौजूद रहेंगे।

क्या था पूरा मामला 

पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हमने अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिंदू और बाकी युवक मुस्लिम हैं। एसपी ने कहा कि जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। लड़कियां मर्जी से बाईक पर बैठी थीं। वहां उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। उनकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!