Chhattisgarh

डेढ़ साल से फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

सारंगढ़ बिलाईगढ़। रायगढ़ पुलिस को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सरिया में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगन्नाथ नायक (24 वर्ष) पिता दुबराज नायक, निवासी खैरमाल, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई है।

प्रकरण की शुरुआत 9 मार्च 2024 को हुई थी, जब स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक लक्ष्मीनारायण सिदार ने थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जगन्नाथ नायक और सहकर्मी रेशम सेठ ने 15 ग्राहकों से लोन की किश्तें वसूल कर ₹3,22,052 की राशि गबन कर ली थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 420, 409 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। जांच के दौरान जगन्नाथ नायक फरार हो गया था।

साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में छिपा है। इसके बाद टीम को मुंबई भेजा गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गबन की बात कबूल कर ली है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!