National

एक्सप्रेसवे पर सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश। मथुरा में एक युवती की लाश सूटकेस में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को सूटकेस में भरा गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवती की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो युवती की लाश मिली। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!