National

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा…संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दर्जनों से अधिक युवक-युवतियां

पटना। राजधानी से सटे बिहटा में सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. बिहटा थाना से महज कुछ ही दूरी पर मौजूद समस्तु स्थान के समीप एक निजी होटल में सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था. सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक आपत्तिजनक हालत में लड़के और लड़कियों को धरपकड़ किया गया. साथ ही कई तरह के आपत्तिजनक सामान और बाइक भी जब्त किया गया है. छापेमारी की सूचना मिलने के बाद इलाके के लोग हैरत में पड़ गए और सेक्स रैकेट का नाम सुनते ही दंग रह गए. 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि बिहटा में थाने से महज कुछ ही दूरी पर देह व्यापार का कारोबार कई दिनों से चल रहा था. ग्राहकों से ऊंची रकम लेकर डिमांड के अनुसार लड़कियों को परोसा जाता था और एक बार फिर से यहां देह व्यापार का खुलासा हुआ है. छापेमारी के दौरान 12 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!