National

होली में रंग लगाने के बहाने लड़की से शर्मनाक हरकत, आरोपियों की तलाश में पुलिस

नई दिल्ली। होली के दिन जहां लोग धूम धाम से रंग गुलाल खेल रहे थे वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली से अक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक जापानी लड़की को लड़कों के एक झुंड ने घेर लिया और रंग लगाने लगे। एक लड़का इस लड़की के सिर पर अंडा भी फोड़ देता है। इसके बाद लड़की इनमें से एक लड़के को थप्पड़ भी जड़ देती है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस हुड़दंग में शामिल लड़कों की तलाश कर रही हैं। वहीं, जापानी दूतावास से लड़की के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़को का ग्रुप ‘होली है’ चिल्लाते हुए जापानी महिला को रंग लगा रहे हैं। वहीं एक लड़के उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच महिला वहां से निकलने के लिए ‘बाय बाय’ कह रही है। लड़कों की हरकत से महिला असहज महसूस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के किस इलाके का है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!