ChhattisgarhRaipur

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ विषय पर होगी पोस्टर प्रतियोगिता

० विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नगद पुरस्कार

Related Articles

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा प्रातः 10ः00 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव एवं समाधान’’ रखा गया है। प्रतियोगिता की समय सीमा 01 घण्टा 30 मिनिट रखी गयी है। पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई है प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष, तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांगजनों का होगा। प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार चारों आयु वर्ग में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार रू. 5000/-, द्वितीय पुरस्कार रू. 3000/-, तृतीय पुरस्कार रू. 2000/- एवं दो सांत्वना पुरस्कार रू. 500/- दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होंगी। रजिस्टेªशन, प्रतियोगिता स्थल न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर पर किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9ः30 बजे उपस्थित होना है। प्रतिभागियों को ड्राईंग सीट मंडल द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। शेष सामग्री जैसे कार्ड बोर्ड एवं कलर्स इत्यादि प्रतिभागियों को स्वयं लाना होगा। विजेताओं को दिनांक 5 जून, 2025 को ही नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!