BilaspurChhattisgarh

बस्तर में धर्मांतरण पर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान आया सामने, प्रदेश की सियासत में मची हलचल

बिलासपुर: बिलासपुर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है।” उन्होंने आगे कहा कि “हम जशपुर के कुनकुरी में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च के ठीक सामने कथा करने जा रहे हैं।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है और धर्मांतरण एक बार फिर सियासी बहस का मुद्दा बन गया है।

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने जताई आपत्ति

पं. शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, “साधु-संतों और ऋषियों का समाज में ऊंचा स्थान होता है। उनसे विनम्र आग्रह है कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। उनकी सभा, प्रार्थना और प्रयासों से समाज को शांति और दिशा मिलनी चाहिए।”

धरमलाल कौशिक ने किया पलटवार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, “जो संत सनातन धर्म को मानते हैं, उन्हें धर्मांतरण से पीड़ा होना स्वाभाविक है। केवल सरकार के भरोसे धर्मांतरण नहीं रुकेगा, समाज को भी जागरूक होना होगा। कथा और पदयात्रा जैसे प्रयासों से संत समाज को जागरूक करते हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। कांग्रेस केवल गढ़ियाली आंसू बहा रही है, ना कुछ किया, ना कुछ कर पाएंगे।”

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!