National

President Election Results : द्राैैपदी मुर्म की शानदार बढ़त, दूसरे राउंड के काउंटिंग में यशवंत सिन्हा से 812 वोट आगे

नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे इसके लिए वोटों की गिनती जारी है। लेकिन अभी जो परिणाम आरहे है। उसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू बढ़त बनाई हुई हैं। बता दें कि देश के 15वें राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए से उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू हैं और संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं दोनों के बीच सीधी तक्कर है।हालाँकि, अभी जो परिणाम आ रहे हैं उसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू की जीतने की संभावना अधिक है। अगर ऐसा हुआ तो द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले इस पद तक कोई आदिवासी महिला नहीं पहुंच पाई है।बता दें, राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं, और 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं। 15 वोटों को अवैध घोषित किया गया है।वहीँ दूसरे राउंड के काउंटिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 1349 वोट, यशवंत सिन्हा से 812 वोट आगे हैं मुर्मू।अब कुछ ही समय है चुनाव परिणाम घोषित किए जाने में। गौरतलब है कि, देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!