NationalPolitical

Priyanka : भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही

नई  दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है और जो उनके दबाव में नहीं आता है उन्हें सरकारी एजेंसियों के माध्यम से तंग किया जाता है। वाड्रा ने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें झुकने के लिए कहा जा रहा है लेकिन जो झुकने को तैयार नहीं होते उन्हें परेशान किया जाता है।

अब यही बर्ताव बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और श्रीमती राबड़ी देवी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा , ”जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ईडी-सीबीआई के जरिए प्रताड़ति किया जा रहा है। आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी और उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ति किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।’’ 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!