NationalPolitical

राहुल गांधी का मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा

 इस साल में देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। इसकों लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही तैयारी शुरू कर दी है। इधर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी दावा किया है की इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीटे मिलेगी।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के दावे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम उनकी बात से सहमत हैं। हमारी पार्टी मध्य प्रदेश में 150 सीटे जीतने जा रही है। वहीं अस बयान के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि मन को बहलाने को बाबा का ख्याल अच्छा है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की थी। राहुल गांधी ने कहा कि ’बैठक में हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!