National

राहुल गांधी की फिसली जुबान, बोले-राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरकार जा रही है. ..देखें वीडियो

नई दिल्ली।  राहुल के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी की जुबान एक बार फिर फिसल गई है. उन्होंने फिसली जुबान से माना है इस बार राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरकार जा रही है. इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मजे लेते दिख रहे हैं.

दरसल राहुल गाँधी पांच राज्यों में चुनाव के ऐलान के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे.जिसमें उन्होंने कहा-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो गया है. मध्य प्रदेश में उनकी सरकार जा रही है, राजस्थान में जा रही है, छत्तीसगढ़ में भी जा रही है।

बाद में उन्होंने अपनी गलती मान ली. और कहा मैंने उल्टा बोल दिया। उनकी जुबान फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मजे लेते दिख रहे हैं.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!