National

13 अप्रैल से दौड़ेगी राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन

 राजस्थान को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है और वो यह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसकों लेकर प्रदेश की जनता को लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आल उद्घाटन के बाद ये ट्रेन 13 अप्रैल से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली है और यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

बताया जा रहा है की अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लेगी। जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल से ट्रेन अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6ः20 बजे रवाना होगी और दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुड़गांव में ठहराव दिया गया है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!