National

Raju Srivastav Death: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिनों से AIIMS में भर्ती थे राजू

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. राजू बीते करीब डेढ़ दिल्ली AIIMS में अस्पताल में भर्ती थे. पिछले 42 दिन से होश नहीं आया था. उन्हें 10 अगस्त से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे.

ब्रेन नहीं कर रहा था काम

जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा था. उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था. इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था. हालांकि उन्हें बीच में कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन फिर से शिफ्ट करना पड़ा था.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!