ChhattisgarhRaipur

रामअवतार जग्गी हत्याकांड : अभियुक्त अभय गोयल ने किया सरेंडर,28 लोगों को मिली थी सजा

रायपुर। एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी हत्याकांड में एक और अभियुक्त ने सरेंडर किया है। कोर्ट सूत्रों के मुताबिक अभय गोयल ने आज सरेंडर किया। इस कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब तक याह्या ढेबर, चिमन सिंह समेत दर्जन भर आरोपी सरेंडर कर चुके हैं । 21 साल पहले गोली मारकर हुई थी हत्या – 4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से 2 लोग बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी। हालांकि बाद में अमित जोगी बरी हो गए थे। रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने अमित जोगी को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिस पर अमित के पक्ष में स्टे है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!