Raipur

CG News : अब दो बार होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, फेल हुए छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होगी। बता दें कि दो बार परीक्षा का नियम राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। फरवरी मार्च में प्रथम मुख्य परीक्षा इसके बाद जून के तीसरे सप्ताह के बाद द्वितीय मुख्य परीक्षा होगी।

बता दें कि दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए पहली परीक्षा के लिए आवेदन करना जरूरी होगा। इससे छात्र प्रथम मुख्य परीक्षा में असफल विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

यह नियम सत्र 2024-25 से पूरी तरह से लागू होगा। इतना ही नहीं सत्र 2023-24 की परीक्षा देने वाले छात्रों को भी दोबारा परीक्षा देने के मौके को लेकर विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button