ChhattisgarhPoliticalRaipur

भाजपा पार्षद को रामनगर चौकी पुलिस ने उठाया, छुड़ाने पहुंचे राजेश मूणत

रायपुर। पार्षद भोला राम साहू को रामनगर चौकी पुलिस ने थाने में बिठा दिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी नेता राजेश मूणत अपने समर्थकों के साथ रामनगर चौकी पहुंचे है। थाने में हंगामा जारी है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। राजेश मूणत ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पार्षद भोला राम साहू को बेवजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस डराने धमकाने का काम कर रही है।

Related Articles

राजेश मूणत ने इससे पहले ट्वीट करते हुए कहा “भूपेश जी की हेट-मुलाकात के शर्मनाक किस्से रुक ही नहीं रहे! जनता को डांटते हैं, विपक्ष के सवालों से भागते हैं! आपका प्रचार पंडाल सजने से पहले ही जनप्रतिनिधियों को पुलिस थाने में बैठा देती है! यह कैसा लोकतंत्र हैं भूपेश जी? यह सब याद रखा जाएगा @bhupeshbaghel”

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!